ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस महाधिवेशन के बाद पीसीसी में होगी जमावट

दिग्विजय, कमलनाथ हो सकते हें सीडब्ल्यूसी में शामिल
50 फीसदी टिकट 50 साल कम आयु वालों को देने के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

भोपाल । छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी ने देश भर के कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद किया। इस अधिवेशन के बाद मप्र कांग्रेस में नए सिरे से जमावट हो सकती है। पीसीसी चीफ कमलनाथ एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह केंद्रीय वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में शामिल हो सकते हैं।

महाधिवेशन के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीडब्ल्यूसी सदस्य नियुक्त करने के अधिकार दे दिए है। ऐसे में संभावना है कि मप्र में एससी, एसटी एवं ओबीसी नेताओं को इसमें शामिल किया जा सकता है। जिसमें सज्जन सिंह वर्मा एवं अरुण यादव भी हो सकते हैं। हालांकि अरुण यादव को ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद उनके स्थान पर राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मप्र से किसी आदिवासी नेता को सीडब्ल्यूसी में शामिल कर सकते हैं। जिसमें बाला बच्चन का नाम भी है। ग्वालियर-चंबल से किसी नेता को महत्वूपर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें रामनिवास रावत के नाम पर विचार किया जा सकता है। महाधिवेशन के बाद पार्टी विधानसभा चुनाव के चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त करेगी। ये जिम्मेदारी ऐसे नेता को मिलती है जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.