ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तितरम मोड़ पर देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत

कैथल के तितरम मोड़ के पास शनिवार देर रात कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान 21 वर्षीय युवक आशीष के रूप में हुई है। 20 वर्षीय अंकुश व 19 वर्षीय हिमांशु गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है।

खेड़ी शेरू निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि उसके भाई दलबीर का बड़ा लड़का 21 वर्षीय आशीष ढुल एमएससी कंप्यूटर साइंस कर रहा है। भतीजा आशीष, गांव के ही अंकुश व हिमांशु ढुल के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर रात सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में वे घायल हो गए है। इसके बाद वे सरकारी अस्पताल में पहुंचे। उसको बताया कि तितरम मोड़ से कलायत हाईवे पर एक ऑटो गर्म होने पर एक तरफ खड़ा करके पानी डाल रहा था। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर उसका भतीजा व दो युवक बाइक पर सवार होकर तितरम मोड़ की तरफ से आ रहे थे। उनके पीछे से तितरम मोड़ की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी चालक का नाम विशाल नरवाना निवासी होने की जानकारी मिली है। वह मौके से ही फरार हो गया।

गुरदीप सिंह ने बताया कि आशीष को सरकारी अस्पताल कैथल में प्राथमिक उपचार देकर पट्टी कर कल्पना चावला अस्पताल करनाल में रेफर कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने अकुंश व हिमांशु को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। आशीष का कल्पना चावला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि आशीष के परिवार में रविवार को एक लड़की की शादी है। पांच व्यक्ति ही शादी में शामिल होंगे। तितरम थाना के एसएचओ हितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.