ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईमाम हुसैन की मनाई गई जयंती

वक्ताओं ने कहा ह़क और इंसाफ के लिए हुसैन ने दी कुर्बानी

जहानाबाद। इमाम हुसैन (अ.स.) की जयंती पर जश्ने ईमाम हुसैन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंसूर अख्तर के कुराने पाक की तिलावत से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से आये मौलाना मिसम जैदी ने इमामे हुसैन(अ.स.)पर बोलते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपनी कुर्बानी दे दी लेकिन हक से नहीं हटे। हुसैन (अ.स.) का पैगाम हम सब को समझना चाहिए। वही मुंबई से आए मौलाना साजिद अशरफ नज़मी ने कहा की जिस तरह से कर्बला में इमाम हुसैन की आवाज़ पर एक होना जरूरी था ठीक इसी तरह आज भी इमाम हुसैन के नाम पर एक होना जरूरी है। कार्यक्रम में शिया जामा मस्जिद अली नगर पाली के इमाम सैयद कल्बे हुसैन जाफरी ने भी कहा की हमेशा सच्चाई के रास्ते पर इंसान को चलना चाहिए। इमामे हुसैन के अकीदत मंदो ने अपनी बातें रखी वही अजय विश्वकर्मा ने भी कहा कि ईमाम हुसैन ने अपनी जिंदगी में हिंदुस्तान भी आने का ख्वाहिश किया था यह हम हिंदुस्तानी के लिए एक गर्व की बात है।इस कार्यक्रम में सैयद मुबारक हसन तारिक फतेह, अली इमाम, मुशर्रफ पालवी, विनीत शेखर,दुर्गा प्रसाद,सुजीत कुमार, दिलीप साव,जसीम अख़्तर,साहिल आलम, जाहिद अहमद,सुरज कुमार, नसीम जैदी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.