ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उपेन्द्र कुशवाहा को करनी चाहिए “विश्वासघात प्रायश्चित यात्रा” : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की “विरासत बचाओ नमन यात्रा” के संदर्भ में कहा है कि उपेन्द्र कुशवाहा विरासत बचाने के नाम पर अपने महत्वाकांक्षा की रोटी सेंकने की हास्यास्पद कोशिश करने जा रहे हैं। उन्हें पहले ये बताना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवाद की विरासत को जो नई ऊँचाई और नया आयाम देने का काम किया उसे अपनी व्यक्तिवादी सोच से धूमिल और कमजोर करने की नापाक कोशिश कर वो आखिर किस विरासत को बचाने की बात कर रहे हैं? क्या साम्प्रदायिक शक्तियों के हाथों की कठपुतली बनकर वे हमारी गंगा-जमुनी विरासत को बचा पाएंगे? बिहार की प्रबुद्ध जनता को बरगलाने की वे लाख कोशिश कर लें, उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि अपनी यात्रा के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा हर जिले में किन्हीं महापुरुष के स्मारक पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। मेरी उनको सलाह होगी कि नमन करने साथ ही वे लगे हाथ उन महापुरुषों से क्षमा भी मांग लें कि उन्होंने गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी जदयू के साथ छल किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने श्री नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति के साथ विश्वासघात किया, जिन्होंने राजनीति में उन्हें पहचान दी, पार्टी में बड़ा स्थान दिया और कभी स्नेह और सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू के लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लज्जित और अपमानित करने का काम किया है। उन्हें “विरासत बचाओ नमन यात्रा” की जगह “विश्वासघात प्रायश्चित यात्रा” करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.