ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पोषण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

गया। जिले में पोषण सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जिला प्रशासन की पहल से जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में यूनिसेफ के सौजन्य से सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं और चयनित आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रखण्ड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक् के रूप में प्रशिक्षित किया गया।इस दो दिवसीय कार्यशाला सह आवासीय प्रशिक्षण को कुल 6 बैच में पूर्ण किया गया जो 13.2.23 से जिला पदाधिकारी तथा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रारम्भ किया गया गया था।यूनिसेफ के द्वारा अपने प्रशिक्षक राघवेन्द्र कुमार ,नीलेश कुमार एवम डॉक्टर ईशा के द्वारा icds की मुख्य सेवाओं सहित वृद्धि निगरानी एवं mcp कार्ड पर विस्तारपुर्वक जानकारी दी गयी ।आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन पर आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं से प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाओं को लेकर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा फीडबैक प्राप्त किया गया जिसमें सेविकाओं के द्वारा इस तरह के माहौल में प्रशिक्षण दिए जाने और सभी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी देने की सराहना की तथा यह भी कहा कि प्रखण्ड स्तर पर वे मास्टर प्रशिक्षक के रूप में न सिर्फ सभी अन्य सेविकाओं को प्रशिक्षित करने में अपना सहयोग देंगी बल्कि उन्हें अपने केंद्र के कार्यों में भी काफी सहायता मिलेगी।इस दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी icds के द्वारा सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिका को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं पोषण स्तर में सुधार एवं icds की अन्य सभी सेवाओं के क्रियान्वयन में अच्छा कार्य कर रहीं है लेकिन पोषण सेवाओं में वृद्धि निगरानी तथा mcp कार्ड के सही संधारण पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.