ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज्वैलर को धमकाकर 5 लाख रुपये वसूलने की कोशिश में दो गिरफ्तार   

नागौर। नागौर जिले के पांचौड़ी में एक ज्वैलर को धमकाकर 5 लाख रुपये वसूलने की कोशिश करने में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजकर 5 लाख की रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी। इन लोगों ने 007 गैंग के नाम से धमकी थी। इसके बाद ज्वैलर ने थाने में केस दर्ज कराया था।
नागौर डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पांचौड़ी के एक ज्वैलर ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। उसने शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप मैसेज से परिवार को जान से मारने की धमकी देने के साथ पांच लाख रुपये मांगे गये थे। दोनों आरोपियों ने 007 गैंग के फोटो और लोगों का इस्तेमाल कर मैसेज भेजे, ताकि ज्वैलर को डराया जा सके और रंगदारी वसूली जा सके। मामले में पुलिस ने आरोपी ओमाराम और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का 007 गैंग से किसी तरह का संबंध नहीं है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी हलवाई का काम करते हैं। वह जल्‍दी पैसे कमाने की फिराक में थे। इसी के चक्कर में हलवाई का काम करने वाले इन युवकों ने गैंगेस्टर बनकर धमकी भरे मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी थी। हालांकि दोनों को यह भारी पड़ गया। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जल्दी रुपए कमाने के चक्कर में पहले तो पांचौड़ी के इस ज्वैलर को चिन्हित किया। इसके बाद रंगदारी की पूरी प्लानिंग की। आरोपियों ने गूगल पर 007 गैंग के बारे में सर्च किया। इसके बाद 007 गैंग के फोटो व लोगो का इस्तेमाल करके उसी स्‍टाइल में धमकी दी थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.