ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरबा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 मजदूर हुए घायल, अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी पलटी

छत्तीसगढ़ :  कटघोरा-पसान मार्ग पर एक हादसे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन मजदूर घायल हो गए। इसके बाद इन मजदूरों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चंद घंटो में ही मजदूरों के दो हादसे हुए जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर हादसों की वजह तेज रफ्तार तो है ही लेकिन सड़क निर्माण में तकनीकी खामिया भी है। जिसपर  सवाल उठते रहे हैं। इसकी जांच की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी चौकी के पुटीपखना गांव का निवासी जगत पाल मंगलवार को ट्रैक्टर में पसान से ईंट भरकर सरवाबहरा गांव गया था। वहां, ईंट खाली करने के बाद दोपहर में वह मजदूरों के साथ लौट रहा था। ट्रैक्टर के ट्राली में काम करने वाले 3 मजदूर अजय, दीवान व होरीलाल बैठे थे।

पसान मार्ग पर बैरा घाट के पास अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे ट्राली में सवार तीनों मजदूर नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पेंड्रा के अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, इन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस वाहन क्रमांक सीजी-15-डीटी-4618 भी रास्ते में ट्रेलर से टकराकर पलट गई, जिससे एंबुलेंस के अंदर मौजूद घायल मजदूर बाहर गिर गए। दोहरे हादसे में उनकी हालत और गंभीर हो गई। दूसरे वाहन से उन्हें पेंड्रा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

दो कार आपस में भिड़ी, दो घायल
वहीं, दूसरी घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथरी पारा इंद्रा चौक के पास हुई। जहां दो कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में  दो लोग घायल हो गए। एक कार में बराती थे। जो रायगढ़ से कोरबा आये हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.