तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता कदाचार मुक्त होगा : अपर समाहर्ता
जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय के निदेशानुसार अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परीक्षा में सभी केन्द्राधीक्षक के साथ ब्रिफिंग कर परीक्षा के बारें में आवश्यक निदेश दिया गया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 05 मार्च, को एक पाली में 12:00 बजे से अपराह्न 02:15 बजे तक जहानाबाद जिले के 13 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा ने बताया की परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ संचालन, विधि व्यवस्था संधारण एवं इस परीक्षा के उपरांत पुनर्परीक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए आयोग से प्राप्त निदेशों का अक्षरशः अनुपालन किया जायेगा। ब्रिफिंग में बताया गया कि सहायक संयोजक/नोडल पदाधिकारी/ब्रजगृह प्रभारी के रूप में उप विकास आयुक्त श्री पारितोष कुमार को नामित किया गया है। इनका दायित्व होगा कि संबंधित पदाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त करते हुए आवश्यक व्यवस्था करेंगे और आयोग द्वारा प्राप्त निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करायेंगे। गोपनीय सामग्रियों के पैकेट को ब्रजगृह से प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों पर भी उनकी प्राप्ति पर विडियोग्राफी अथवा डिजिटल फोटोग्राफी करायी जाएगी। इस बैठक में सभी वीक्षकों को अनुदेशों से अवगत करायेंगे। साथ ही यह स्पष्ट निदेश दिया गया कि वीक्षक सुनिश्चित करेंगे कि किसी परीक्षार्थी को कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर, वाई.फाई. गेजैट इलेक्ट्राॅनिक पेन, स्माट वाॅच एवं अन्य सामग्री अथवा इलेक्ट्राॅनिक सामग्री एवं व्हाइटनर, ब्लेड इरेजर इत्यादि सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मु.) को वरीय प्रभार में रहकर विधि-व्यवस्था एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का संचालन करायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को परीक्षा में विधि-व्यवस्था एवं स्वच्छ वातावरण से सम्पन्न करायेंगे।