ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बार एसोसिएशन भवन में डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रशाल का हुआ उद्घाटन

कटिहार। अधिवक्ता संघ भवन में डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रशाल का उद्घाटन उनके पुण्य तिथि के अवसर पर मंगलवार को किया गया। इस प्रशाल का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश विरेंद्र कुमार मिश्रा,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं संघ के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रशाल मे स्थापित डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा का आवरण भी किया गया। जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इस भव्य प्रशाल की प्रशंसा की और आयोजित कार्यक्रम को काफी सराहा।
वही लोक अदालत के सचिव एडीजे अनिल कुमार राम ने भी कहा कि अधिवक्ताओं के लिए यह बहुत अच्छा मौका है । पूरे बिहार में ऐसा भवन अब तक कहीं नहीं है। जहां वकील अपने मामलों की तैयारी अच्छे ढंग से बैठ कर कर सकेंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बार और बेंच के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के साथ-साथ वकीलों के द्वारा अपने पैसे से प्रशाल निर्माण के लिए धन्यवाद दिया। वही प्रधान न्यायाधीश बिरेंद्र मिश्रा, बार एसोसिएशन सचिव रमेश जयसवाल, पीपी शंभू प्रसाद ने भी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला ओर सभी ने आयोजित कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा किया।
इस सभा का संचालन अधिवक्ता सुनील कुमार कर्ण ने किया। इस अवसर पर एडीजे नीरज कुमार , अविनाश कुमार , अमित राज , राजेंद्र प्रसाद सिन्हा , समरेंद्र गांधी, राजीव रंजन, अनिल कुमार राम सहित सभी न्यायिक पधाधिकारी के साथ डीपीओ संजीव कुमार अग्रवाल , सभी अपर लोक अभियोजक के अलावा अधिवक्ता हीरानंद झा, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार मिश्रा ,पवन दुबे , यशश्वी कुमार, अरविंद सिंह , अवधेश कुमार, अशोक सिंह, मोहम्मद हसन , जगदीश प्रसाद साह , प्रतीक शर्मा, बाबुल खान ,सुंदर सिंह ,मीना शर्मा, सोनी झा, सुरेश अग्रवाल ,मनोज कुमार सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी ,अभियोजन पदाधिकारी सहित सभी अधिवक्तागण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.