ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची श्रद्धा कपूर….

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से पहली बार पर्दे पर नजर आ रहे दोनों कलाकार इसके प्रमोशन में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे रणबीर और श्रद्धा इसका पुरजोर तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, लव रंजन द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का प्रमोशन करने रणबीर और श्रद्धा अहमदाबाद पहुंचे। वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुन श्रद्धा शर्म से लाल हो गईं। चलिए बताते हैं प्रमोशन के दौरान क्या हुआ…

फिल्म प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची श्रद्धा

श्रद्धा कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का प्रमोशन करने गुजरात के अहमदाबाद स्थित के एक मॉल में पहुंचे थे। यहां अभिनेत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। इस प्रमोशन इवेंट में श्रद्धा कपूर के लिए लोगों ने इस तरह की नारे बाजी की कि अभिनेत्री शरमा ही गईं।

श्रद्धा कपूर सेक्सी

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में श्रद्धा कपूर पिंक टॉप और ब्लू जींस में स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। जैसे ही अभिनेत्री स्टेज पर एंट्री लेती हैं, वैसे ही सभी एक-साथ उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से करते हैं। तभी वहां मौजूद लड़कियों के एक ग्रुप ने माइक पर कहा, ’10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी।’ बस फिर क्या था वहां मौजूद सभी एक आवाज में बार-बार यही बोलते दिखे। इसके बाद हूटिंग शुरू हो गई। ऐसे में अपने लिए लोगों का प्यार देख अभिनेत्री के चेहरे पर हया की लाली नजर आई।

फैंस का दिल मांगे मोर

इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस को श्रद्धा का अंदाज पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोगों से नया करने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। एक ने कमेंट कर लिखा, ‘यार कुछ तो नया ले आओ।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘श्रद्धा कपूर बहुत ही प्यारी हैं।’

कब रिलीज होगी फिल्म

‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है, जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से पहली बार रणबीर और श्रद्धा एक साथ पर्दे पर आ रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.