ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राशन देने में अनियमितता बरतने वाले दो डिपो धारकों के लाइसेंस निलंबित

गरीबों को राशन देने के अनियमितता बरतने वाले दो डिपो धारकों के लाइलेंस निलंबित कर दिए गए जबकि चार डिपो धारकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर ऐसे डिपो होल्डरेां के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिन डिपो धारकों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं उनमें एक फतेहपुर चंदीला और दूसरा गांधी कॉलोनी इलाके के हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशेल सहरावत ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि एनआईटी क्षेत्र के डिपो होल्डर फतेहपुर चंदीला के अगनराम अटैच सतीश व गांधी कॉलोनी स्थित राकेश डिपो होल्डर सरकार द्वारा निर्धारित राशन का वितरण नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा अजरौंदा गांव के चार डिपो होल्डरों द्वारा समय पर दुकानें न खुलने की शिकायतें मिल रही थी।
शिकायत के आधार पर स्थानीय आपूर्ति नियंत्रक के साथ डिपो होल्डरों की जांच की गई। जांच में फतेहपुर चंदीला और गांधी कॉलोनी के डिपो होल्डरों की बड़ी अनियमितता सामने आयी। इन दोनों के लाइसेंस तत्काल सस्पेंड कर दिए गए हैं। जबकि अजरौंदा के डिपो होल्डरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी डिपो होल्डर ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.