ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बालगृह में प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन

कटिहार। आश्रय गृह स्थित बालगृह परिसर में प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अनिकेत कुमार ने किया। संचालन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया। बैठक में बाल गृह से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रुप से विशेष बच्चों के लिए विशेषण शिक्षक की व्यवस्था करने विशेष बच्चों के लिए स्पीच थेरेपी एवं फिजियोथेरेपी की व्यवस्था करने नए बच्चे को आधार केंद्र ले जाने, आवासी 10 बच्चे को दीपिका पेंशन से जोड़ने सीसीटीवी का फुटेज को लोकेशन के साथ 3 माह तक रिकॉर्डिंग को रिस्टोर करने, आश्रय गृह में इनवर्टर कनेक्शन लगाने, आवासीय बच्चों के भोजन में तेल मसाला का कम उपयोग करने, सप्ताह में 3 दिन आवासीय बच्चों को नाश्ता में दो-दो अंडा देने, भोजन तालिका को न्यूट्रिशन या चिकित्सक से प्रमाणित करने, आश्रय गृह के नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था करने, साफ सफाई हेतु सफाई कर्मी एवं डस्टबिन की मांग करने, बाल गृह में नियमित रूप से रूम प्रेशर का उपयोग करने बाल गृह में नियमित रूप से चिकित्सक जाने के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखने, नए बालक को समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने,गृह का संचालन ड्यूटी रोस्टर का पालन करने, बच्चों को लोकल भ्रमण कराने आदि विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अनिकेत कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार झा, बाल संरक्षण पदाधिकारी सुधीर कुमार, बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक चंदन पाठक, अकाउंटेंट विपिन कुमार, काउंसलर बिणा गिरी आदि ने भी अपना अपना विचार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.