ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोविड के बाद  मांस खाने वाले फंगस ने घेरा इस इंसान को 

शख्स की नाक और मुंह में भी फैला फंगस

तेहरान । कोरोना के दौर में कई अलग तरह की बीमारियां या वायरस भी सामने आए, जिनसे लोगों को काफी खतरा साबित हुआ। इनमें ब्लैक फंगस भी शामिल था। अब जब कोविड-19 का कहर दुनिया से खत्म हो रहा है, तो ऐसे में मांस खाने वाले फंगस का खतरा बढ़ रहा है, जो इंसान के शरीर को ही चबा जाता है। हाल ही में इरान के एक व्यक्ति को दोहरी मार तक झेलनी पड़ी, जब उसे एक साथ कोविड और मांस खाने वाले फंगस की मार झेलनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 मार्च को जर्नल ऑफ मेडिकल केस रिपोर्ट्स में इरान के एक 37 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पब्लिश हुई है, जिसमें बताया गया कि शख्स को क्या समस्या थी। सबसे पहले तो व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ गया था। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, पर वहां अचानक उसके मुंह में दर्द शुरू हुआ और खून आने लगा।
डॉक्टरों ने जांच की तो उसे मसूड़ों के एक्सपर्ट को दिखाने के लिए कहा, जिसने देखते ही पुष्टि कर दी कि शख्स के मुंह में मांस खाने वाले फंगस ने हमला कर दिया और वो निचला जबड़ा खा रहे हैं। इन कीड़ों द्वारा होने वाले इंफेक्शन को म्योकोरमाईकोशिश कहते हैं। ये बीमारी उन कीड़ों से होती है, जो मिट्टी में पाए जाते हैं। सांस लेने के दौरान ये चेहरे, दिमाग और अन्य अंगों पर हमला कर देते हैं। चूंकि शख्स का इम्यून सिस्टम कोविड की वजह से कमजोर हो गया था, इस वजह से उस पर इस फंगस ने हमला कर दिया।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार जिन लोगों को ये बीमारी होती है, उनमें से 96 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है। तेहरान में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेस ने रिसर्च में पाया कि शख्स की नाक और मुंह में भी ये फंगस फैल चुका है। प्लास्टिक सर्जनर्स ने शख्स के मुंह से 12 दांत निकाल दिए और चेहरे से उन हड्डियों को भी निकाल दिया, जिन पर फंगस ने हमला कर दिया था। सर्जरी के बाद शख्स को एंटी फंगल दवाइयां दी गईं, जिससे अब वो पहले से बेहतर है। अब शख्स के चेहरे की सर्जरी होगी, जिसके बाद उसे फिर से सुधारा जाएगा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.