ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान जदयू नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी : मल्लिक

पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान जदयू नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। पार्टी नेता फज़ल इमाम मल्लिक ने यहाँ यह जानकारी दी। मल्लिक ने बताया कि यात्रा के पांचवें दिन भी जदयू के प्रदेश स्तर से ले कर जिला स्तर के नेताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान किया और राष्ट्रीय लोक जनता दल की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने जदयू व दुसरे दलों के नेताओं को रालोजद की सदस्यता दिलाई। मल्लिक ने बताया की यात्रा के दौरान अभी तक सैंकड़ों जदयू नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ कर रालोजद में शामिल हुए हैं। अगले दो दिनों में यह तादाद और बढ़ेगी। मल्लिक ने बताया कि जदयू के अलावा कोंग्रेस और राजद नेताओं ने भी श्री कुशवाहा की नीतियों और संघर्ष से प्रभावित हो कर रालोजद की सदस्यता ली।

मल्लिक ने बताया कि यात्रा को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोग वर्तमान व्यवस्था और सत्ता के खिलाफ मुखरता से आवाज़ उठा रहे हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ कर नया दल बनाने के फैसले का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा ने 28 फ़रवरी को भितिहरवा के बापू आश्रम से अपनी यात्रा शुरू की थी और इस दौरान वे अब तक दर्जनों जनसभा और नुक्क्ड सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। मल्लिक ने बताया कि श्री कुशवाहा लोगों को बता रहे हैं कि आप लोगों ने 2005 में सत्ता में बदलाव किया। इससे पहले राज्य में हर तरफ बर्बादी का मंज़र दिखायी देता था। तब आप लोगों ने नीतीश कुमार जी को ताक़त दी और उन्होंने बिहार को इस स्थिति से बाहर निकाला. लेकिन वही नीतीश कुमार अब अपनी विरासत उन लोगों को ही सौंपने की बात कर रहे हैं, जिन्होंने बिहार को अराजक स्थिति में ला खड़ा किया था. ऐसा कर उन्होंने बिहार के दबे-कुचले, शोषित-वंचित, लव-कुश और अति पिछड़े समाज का भी अपमान किया जिन्होंने उन्हें ताक़त दी थी।

मल्लिक ने बताया कि श्री कुशवाहा ने शनिवार को फारबिसगंज से यात्रा शुरू की और पिपरा, त्रिवेणीगंज होते हुए मधेपुरा के मुरही पहुंचे और बीपी मंडल के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बाद में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले वे ललित नारायण मिश्र और कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के स्मारकों पर गए थे और अकीदत के फूल चढ़ाये थे। बाद में श्री कुशवाहा रेणु जी के परिजनों से मिले और उनकी ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया। रविवार को विरासत बचाओ नमन यात्रा सहरसा से शुरू होगी और समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम पहुंचेगी. कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के स्मारक पर माल्यार्पण के बाद श्री कुशवाहा एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.