ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होली के दिन मैं पूरा समय करूंगा ध्यान, अगर आपको लगता है पीएम ठीक नहीं कर रहे तो आप भी करें

प्रेस कॉन्फ्रेंस | प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट  कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्लीवालों से होली के दिन ध्यान करने का आह्वान किया। दरअसल उनका कहना है कि वह भी होली के दिन वह पूरे दिन ध्यान करेंगे, उसके लिए प्रार्थना करेंगे।

केजरीवाल का कहना है कि वह देश के हालात को देखकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि जिस देश के प्रधानमंत्री गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छे अस्पताल व मुफ्त इलाज करवाने वालों को जेल में डालते हैं और करोड़ों का घोटाला करने वाले को गले लगाते हैं उस देश के हालात ठीक नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि यही कारण है कि मैं होली वाले दिन पूरा समय देश के लिए ध्यान करूंगा, प्रार्थना करूंगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें भी लगता है कि देश के प्रधानमंत्री ठीक नहीं कर रहे हैं तो जनता भी उनके साथ होली वाले दिन थोड़ा समय निकालकर पूजा करे, ध्यान करे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 सालों बाद कोई ऐसा व्यक्ति आया जिसने सरकारी स्कूलों की कायापलट  कर दी और गरीबों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी उसे जेल भेज दिया गया। वह हैं मनीष सिसोदिया। वहीं आजादी के 75 साल बाद एक शख्स ने लोगों मुफ्त इलाज मुहैया कराया, घर-घर तक अच्छा इलाज पहुंचाया, सरकारी स्कूलों को बेहतर किया उसे प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। वो हैं सत्येंद्र जैन। वहीं एक शख्स जिसने देश को लूटा उसे प्रधानमंत्री ने गले लगा लिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.