विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का लड़की के परिजनों ने लड़के वालों पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
भभुआ : महिलाओं पर घरेलू व हिंसक घटना थमने का नाम नही ले रहा है।अब ताज़ा मामला भभुआ शहर से सामने आया है, दहेज के खातिर एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या की खबर है, मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है,बताया जाता है कि सोनहन थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी दशरथ सिंह की लड़की संगीता कुमारी का विवाह 3 साल पूर्व मरची गांव निवासी जमुना सिंह के पुत्र विजय सिंह के साथ हुआ था जो भभुआ वार्ड नंबर 6 में अपना निजी मकान में परिवार को लेकर रहते थे।
लड़की के पिता का कहना है कि पति और उसके ससुर देवर एवं अन्य लोगों के द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और 10 दिन पहले मोबाइल से गाली गलौज देकर धमकी दिया गया था। और सोमवार की सुबह लड़की के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद लड़की के पिता के द्वारा भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया और बताया गया कि
रविवार की शाम करीब 6:00 बजे लड़की से फोन पर बात हुई है लड़की बोली दहेज वाले पैसे को लेकर तीन-चार दिन से विवाद चल रहा है।आज सोमवार की सुबह 8:00 बजे फोन करने पर लड़की के मोबाइल फोन से रिसीव नहीं होने पर पति विजय सिंह के पास फोन किया गया तो बताया गया कि तुम्हारी लड़की मर गई है।
लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी मौत दहेज के लिए प्रताड़ित कर रस्सी से गला दबाकर हुई है,जिसमें पति ससुर देवर समेत अन्य के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष रामानन्द मंडल ने बताया कि लड़की के मौत पर पिता द्वारा थाने में आवेदन दे दिया गया है। जहां इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।