ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में मलाई मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत

साउथ वेस्ट दिल्ली | घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके के मलाई मंदिर के पास की बताई जा रही है। जहां पर तेज रफ्तार थार कार ने रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को बुरी तरह रौंद दिया है।

साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार थार कार ने मलाई मन्दिर के पास लगी रेहड़ी पटरी वालों को रौंद दिया। वहीं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत विहार इलाके के मलाई मंदिर के पास की बताई जा रही है। जहां पर तेज रफ्तार थार कार ने रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों को बुरी तरह रौंद दिया है। इतना ही नहीं थार कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में खड़ी दो कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि थार कार के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस मौजूद है और जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.