ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राहुल गांधी के बयान पर हमलावार भाजपा, कांग्रेस ने किया बचाव 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने ब्रिटेन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों का बचाव कर भाजपा पर हमला कर कहा कि पार्टी बौखला गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, वरिष्ठ मंत्रियों, मीडिया चैनलों और अनौपचारिक प्रवक्ताओं सहित पूरी भाजपा मशीनरी को राहुल के व्याख्यानों से परेशान होते देखना शर्मनाक है। सांसद गोगोई ने कहा, इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले ब्रिटेन में रह रहे भारतीय अत्यधिक सकारात्मक हैं। बीजेपी ने राहुल गांधी पर अपना हमला जारी रखा हुआ है, जबकि कांग्रेस ने हर मुद्दे पर उनके बयान का बचाव किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान का बचाव कर कहा कि राहुल गांधी ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। विदेश नीति को निश्चित रूप से राष्ट्रीय स्व-हित की सेवा करनी चाहिए।
उधर, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था, जब आप विदेश जाते हैं, तब आपको क्या होता है? सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म, आप सब कुछ भूल जाते हैं। देश न आपकी बात सुनता है, और न ही आपको समझता है, आप विदेश जाकर विलाप करें कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी कह रहे हैं कि भारत में बोलने की अनुमति नहीं है, लेकिन वह भारत जोड़ो यात्रा में बहुत कुछ बोलते रहे, पीएम को गाली देते रहे। उन्होंने संसद में ही लंबा भाषण दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.