ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तमिलनाडु मामले की जांच करने गये विशेष दल ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

पटना। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो जिसमें तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर किये जा रहे कथित हमले को दर्शाया गया था, की जांच हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार द्वारा बालामुरूगन डी० सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन कर तमिलनाडु भेजा गया था। बिहार सरकार द्वारा गठित चार सदस्यीय विशेष दल द्वारा 4 मार्च 2023 से लेकर 7 मार्च 2023 तक तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुपुर एवं कोयंबटूर जिलों में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, इंडस्ट्री एसोसियेशन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वहां की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं वहां रह रहे बिहार के लोगों से मामले को लेकर बातचीत की गयी। विशेष दल द्वारा आज ‘संकल्प’ 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंपी गयी तथा विशेष दल द्वारा मुख्यमंत्री को विस्तार से पूरे मामले की जानकारी दी गयी। विशेष दल द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया में प्रचलित 7 वीडियो के साथ समाचार / संदेश जो बिहार के प्रवासी श्रमिकों के मोबाइल फोन पर पाये गये, वे भ्रामक पाये गये। वहीं विशेष दल ने बताया कि घटनायें जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुये वह घटना इस संदर्भ में नहीं घटी थीं, ये सभी वायरल वीडियो गलत पाये गये। वहीं विशेष दल द्वारा यह भी बताया गया कि 4 मार्च 2023 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के स्तर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अतिथि श्रमिकों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया। वर्तमान में लोग यह समझने लगे हैं कि प्रचलित वीडियो भ्रामक है और गलत एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिये तमिलनाडु सरकार के अधिकारी कड़े कदम उठा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.