ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मत्स्य मंत्री के निरीक्षण में नदारद मिले अफसर-कर्मचारी, काटा वेतन और थमाया नोटिस

मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद शुक्रवार सुबह खुद गाड़ी चलाकर मत्स्य निदेशालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान निदेशालय में तमाम अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही, अपर मुख्य सचिव, मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को फोन करके औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर रिपोर्ट देने को कहा।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान निदेशालय में कम संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने निदेशालय के सभी प्रभागों का निरीक्षण किया। कुछ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय से कार्यालय में उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मत्स्य विकास विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है और मत्स्य विभाग से जुड़े कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे उपनिदेशक मत्स्य (मुख्यालय) को निदेशालय की अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर पेश करने का आदेश दिया। साथ ही, अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन आहरण न किये जाने, कारण बताओ नोटिस अथवा स्पष्टीकरण के साथ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.