ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुखद: नहीं रहे ‘महाभारत’ के ‘भीम’, 76 की उम्र में प्रवीण कुमार ने ली अंतिम सांस

मुंबई: 6 फरवरी को स्वरकोकिला लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शोककी लहर दौड़ पड़ी। अभी लोग लता मंगेशकर के निधन से उभरे नहीं थे कि बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ‘प्रवीण कुमार’ सोबती के निधन की खबर आ गई।  प्रवीण कुमार सोबती लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रवीण कुमार सोबती के निधन से एक बार फिर बाॅलीवुड शोक की लहर दौड़ पड़ी है।6 दिसंबर 1947 को पंजाब में जन्मे प्रवीण ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले एक बेहतरीन एथलीट हुआ करते थे। प्रवीण गोला फेंक और चक्का फेंक यानी हैमर और डिस्क थ्रो में नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। खेल की बदौलत ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिल गई थी।साल 1967 में प्रवीण कुमार को खेल के सर्वोच्च पुरुस्कार ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से नवाजे गया था।

अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह में मुख्तार सिंह का किरदार प्रवीण कुमार सोबती ने ही निभाया था। करिश्मा कुदरत का, युद्ध, जबरदस्त, सिंहासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका और अन्य जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.