ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल नगर निगम में निगमायुक्‍त ने मीटर रीडर को किया निलंबित

भोपाल । नगर निगम के जोन क्रमांक 16 में पदस्थ मीटर रीडर दुर्गेश लाला ओझा को नगर निगम निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मीटर रीडर पर वर्ष 2020-21 में जोनल स्तर पर संधारित कैशबुक व वार्ड से प्राप्त चालानों का मिलान नहीं हो पाया

नगर निगम की आय में तीन लाख पंद्रह हजार चार सौ तिरानवे और चालू वित्तीय वर्ष में तीन लाख इक्‍यानवे हजार नौ सो सात इस तरह कुल सात लाख सात हजार चार सौं रुपये निगम के कोष में कम जमा होना पाया गया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाहन भत्ता की पात्रता दुर्गेश को रहेगी। वहीं मुख्यालय निगम के आंबेडकर पुस्तकालय में उन्हें अटैच किया गया है।

बता दें कि इस पूरे मामले में यह एक तरफ कार्रवाई बताई जा रही है। सूत्र बताते है कि तत्कालीन ज़ोनल अधिकारी ज़ोन क्रमांक 16 सत्य प्रकाश बडगैया को बड़ा लेनदेन कर बचाने की क़वायद भी की जा रही हैं, जो कि अनुचित एवं नियमविरुद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.