ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

व्‍हाइट हाउस से पुराने रिकार्ड हटाने पर मिले पूर्व राष्‍ट्रपति ट्रंप को भेजे किए जोंग उन के लव लैटर्स

व्‍हाइट हाउस में पुराने रिकार्ड हटाने के दौरान में कुछ ऐसे प्रेम पत्र मिले हैं जिनको उत्‍तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को भेजा था। इन सभी पत्रों को अब ट्रंप के पास भेज दिया गया है। इसकी जानकारी यूएस नेशनल आर्काइव ने दी है। सोमवार को व्‍हाइट हाउस से 15 बाक्‍स मिले जिनको अब हटा दिया गया है। इनमें उत्‍तर कोरिया प्रमुख के द्वारा लिखे गए पत्र थे जो उन्‍होंने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को लिखे थे। अब इन्‍हें पूर्व राष्‍ट्रपति के दक्षिणी फ्लोरिडा स्थित घर भेज दिया गया है।  इन 15 बाक्‍स में केवल ट्रंप से जुड़े दस्तावेज आदि नहीं थे बल्कि अन्‍य राष्‍ट्रपतियों से भी जुड़े दस्‍तावेज मिले हैं। इनमें कई स्मृति चिन्ह के अलावा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से पत्राचार भी शामिल था। यूएस आर्काइवर डेविड एस फेरिएरो ने बताया कि नेशनल आर्काइव्स एंड रिकार्ड्स एडमिनिस्ट्रेशन (एनएआरए) किसी भी रिकार्ड का पूरा ध्‍यान रखता है। ये इसलिए किया जाता है कि कहीं उसको गलत तरीके से हटा तो नहीं दिया गया है या सही तरह से ट्रांसफर न किया गया हो। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ने किम के साथ अपने संबंधों के बारे में बताते हुए वर्ष 2018 में वेस्ट वर्जीनिया में हुई एक रैली में कहा था कि हमें प्यार हो गया। उन्‍होंने कहा था कि किम ने उन्‍हें पत्र भेजे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.