ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट बने पापा

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 2016 में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कार्लोस ब्रैथवेट पापा बन गए हैं। ब्रैथवेट ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर की और साथ ही उसका नाम भी अपने फैन्स को बताया। अगस्त 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ब्रैथवेट लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। 2016 में भारत में हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ब्रैथवेट ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की लगातार चार गेंद पर चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। ब्रैथवेट ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘नाम याद रखना, इडेन रोज ब्रैथवेट। डेट ऑफ बर्थ 6 फरवरी 2022, डैडी प्रॉमिस करते हैं कि पूरे दिल से तुमसे प्यार करेंगे। थैंक यू जेसिका फ्लेक्सी ब्रैथवेट, तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। मुझे भरोसा है कि तुम अच्छी मां बनोगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.