ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नए भवनों पर अब नहीं मिलेगा वास्तुदोष, आवासन मंडल वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर कराएगा निर्माण

आमजन की मंशा जानकर मंडल की नई पहल, वास्तु शास्त्र के अनुसार बनेंगे आवासन मंडल के आवासीय और व्यावसायिक भवन। वास्तु प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को मुख्यालय में होगी राज्य स्तरीय वर्कशॉप।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने आमजन की मंशा जानकर मंडल के बनाए जाने वाले आवासीय और व्यावसायिक निर्माण में वास्तु शास्त्र का ध्यान रखने की कार्य योजना बनाई है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यालय पर वास्तु शास्त्र से जुड़ी राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

जयपुर मुख्यालय ‘आवास भवन’ पर होने वाली इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप में इंडियन काउंसिल आफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के प्रोफेसर, वास्तुविद और ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ मंडल के तकनीकी इंजीनियरों तथा अधिकारियों को वास्तु से संबंधित प्रशिक्षण देंगे।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि मंडल ने सदैव आमजन की भावनाओं और बदलते समय और मांग का ख्याल रखते हुए भवनों का निर्माण किया है। आज के दौर में आमजन की प्राथमिकता वास्तु आधारित भवनों को खरीदने की रहती है परन्तु व्यापक स्तर पर बनने वाले भवनों में अक्सर वास्तु शास्त्र के नियम लागू नहीं हो पाते। इसी के समाधान के लिए इस महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल का ध्येय आमजन को हर स्तर पर संतुष्टि प्रदान करना है।

अरोड़ा ने बताया कि वर्कशॉप में मंडल सचिव, मुख्य संपदा प्रबंधक, मुख्य अभियंता, तकनीकी सलाहकार, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, उप आवासन आयुक्त, तकनीकी सहायक और आवासीय अभियंता स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित होंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.