ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाई ने बहन को खूंटे में बांधकर किया पिटाई

कटिहार। प्राणपुर थाना अंतर्गत चौमुखा गांव में जमीनी विवाद में भाई ने अपने बहन को रस्सी से बांस के खुटे में बांध कर जमकर मारपीट कर जख्मी करने एवं उक्त जमीन में जबरन घर निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया हैं। बेरहम भाई ने तीन घण्टे तक अपनी सगी बहन को खूंटे में बांध कर रखा। ग्रामीण तमाशबीन बनते रहे। उक्त घटना की सूचना पाकर प्राणपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अफाक हुसैन पुलिस बल दल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की जाचं प्रताल करते हुए बंधक महिला को मुक्त करते हुए आरोपी व्यक्ति मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं। उक्त मामले को लेकर पीड़ित महिला संजली देवी ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मोहन सिंह ,टुको देवी सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कारवाई करने की मांग की हैं। उक्त महिला ने बताया कि मेरे भाई के साथ भूमि विवाद चल रहा है। जबरन उक्त विवादित जमीन में घर बना रहा था । मेरे द्वरा मना करने पर मुझे खूंटे में बांध कर मेरे साथ मारपीट किया गया। इस संबध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्री हुसैन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वरा लिखित आवेदन दिया है। मामले की छानबीन कर आगे की करवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.