ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आंध्रप्रदेश से मुरादाबाद ले जाया जा रहा था गांजा चार आरोपित गिरफ्तार

गोरखपुर । सहजनवां के भीटीरावत के पास हाईवे पर एसटीएफ व सहजनवां पुलिस की संयुक्त टीम ट्रक से आंध्र प्रदेश से मुरादाबाद ले जाए जा रहे 4.69 क्विंटल गांजा बरामद किया है। साथ में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ चारो आरोपितों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को आठ फरवरी की रात में सूचना मिली कि कुछ लोग ट्रक से गांजा लादकर आंध्रप्रदेश से मुरादाबाद लेकर जा रहे हैं। वह सहजनवां के भीटीरावत हाईवे से होकर जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ ने सहजनवां पुलिस के साथ मिलकर भीटीरावत में घेराबंदी की। थोड़ी देर में उन्हें सामने की तरफ से संदिग्ध परिस्थिति में एक ट्रक आता दिखा। पुलिस कर्मियों ने रोककर ट्रक की तलाशी ली तो उस पर से 4.69 क्विंटल गांजा बरामद हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.