ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राम नवमी पर शोभा यात्रा निकालने की तैयारी को लेकर बैठक

खगौल। राम नवमी के अवसर पर खगौल में शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर तैयारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन बुधवार को छोटी खगौल देवी स्थान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आशुतोष श्रीवास्तव ने मुख्य मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। बैठक में बड़ी संख्या में बजरंग दल के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता पूर्व वार्ड पार्षद भरत पोद्दार ने किया।
जानकारी देते हुए अशोक नागवंशी ने बताया कि सहमति बनाकर 31 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। बैठक में झांकी के स्वरूप, बैंड, आर्केस्ट्रा, डीजे, घोड़ा, ऊंट, रथ सहित तरह-तरह की झांकियों से संबंधित चर्चा हुई। बैठक में आशुतोष श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व वार्ड पार्षद भरत पोद्दार, अशोक नागवंशी, श्रवण अग्रवाल, रंजीत मिश्रा, राकेश गुप्ता, अजनीश प्रभाकर, राजू राज, अजय शर्मा, भरत राय, जवाहर प्रसाद, वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.