ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

सागर ।  नेशनल हाइवे-44 पर सुरखी थाना क्षेत्र में बुधवार रात खेत जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही युवक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन पर जाम लगाकर ट्रक में आग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़िय़ों ने ट्रक की आग पर काबू पाया। वहीं सडक़ पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश देकर उन्हें शांत कराया गया, तब कहीं जाकर फोरलेन पर आवागमन सामान्य हुआ।

जानकारी के अनुसार चितौरा गांव निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र लोधी बुधवार देर रात अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। तभी राजा ढाबे के पास फोरलेन पर देवरी की ओर जा रहे महाराष्ट्र पासिंग के आलू से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और उन्होंने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुरखी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए सुरखी, मकरोनिया और सागर से दमकलों को घटना स्थल पर भेजा गया। आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करने के लिए सागर से भी पुलिस अधिकारियों को मौके पर रवाना किया गया। ट्रक में आलू लदा हुआ था। आग से ट्रक के माल को नुकसान न हो और आग को जल्द नियंत्रित करने के लिए जेसीबी की मदद से ट्रक को खाली कराया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग को काबू किया गया। आग से ट्रक का अगला हिस्सा लगभग पूरी तरह से जल गया। रात में ही पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रक को साइड में कर फोरलेन का यातायात बहाल किया। वहीं युवक के शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.