ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारत स्काउट और गाइड कार्यलय परिसर में यूनिट स॑गठन आयुक्त ने किया बैठक

जहानाबाद। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर जहानाबाद में हरिशंकर कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें इन्होंने यूनिट लीडर एवं स्काउट- गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 से 24 मार्च तक कार्यालय परिसर में बिहार गीत के साथ निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बिहार सरकार के द्वारा सात निश्चय भाग- 2 ‘युवा बिहार की प्रगति’ एवं अन्य कुरीतियों से संबंधित जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह पर भाषण प्रतियोगिता, पर्यावरण से संबंधित एकल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हानिकारक है। जिस पर निबंध प्रतियोगिता, नशा उन्मूलन पर चित्रकला प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण पर गीत- संगीत होगा एवं स्काउट- गाइड से पंजीकृत विद्यालयों में बिहार प्रार्थना गीत के साथ स्वच्छता अभियान किया जाएगा, इसके लिए विद्यालय के स्काउट मास्टर /गाइड कैप्टन को जिम्मेवारी दी गई है। मौके पर मौजूद अरुण कुमार श्रीवास्तव, गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय के संगीत सह स्काउट प्रभारी शिक्षक ने कहा कि स्काउटिंग शिक्षाप्रद खेल है, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन के साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। धन्यवाद ज्ञापन राजीव कुमार प्लास्टिक वॉरियर्स टीम के जिला समन्वयक ने किया। बैठक में कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको, पीपीएमए स्कूल जहानाबाद, गौतम बुध इंटर विद्यालय जहानाबाद, मुरलीधर इंटर विद्यालय जहानाबाद, प्लस टू उच्च विद्यालय टेहटा के सैकड़ों स्काउट और गाइड ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.