ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शटल ट्रेन का इंजन हुआ फेल,खड़ी रही डेढ़ घंटे

वाराणसी | वाराणसी से लखनऊ जाने वाली शटल ट्रेन का इंजन गुरुवार की सुबह सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास ही फेल हो गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद सुल्तानपुर से नया इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।लखनऊ जाने वाली शटल वाराणसी से सुबह अपने निर्धारित समय से चली थी। करीब साढ़े सात बजे सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँची थी तभी अचानक इंजन फेल हो गया। पहले तो चालक दल ने कुछ देर रुकने के बाद इंजन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कंट्रोल को सूचना दी गई। तब सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाया गया। इस बीच करीब डेढ़ घण्टे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। जौनपुर सिटी स्टेशन के स्टेशन मास्टर वीके सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी दिक्कत के कारण 7-45 से 9.5 बजे तक शटल ट्रेन खड़ी रही उसे जौनपुर सिटी और बक्शा स्टेशन के बीच रोका गया था। सुल्तानपुर से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.