ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हत्या के मामले में फरार आरोपी  ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ : जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के नहरिया बाबा मंदिर के करीब हत्या के आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली । आरोपी ने आत्महत्या क्यों कि इसका कारण नहीं पता चला है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश राठौर ने 2011 में संजय सिंह की  गोली मारकर हत्या की थी। जिसे हाई कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिसके बाद डेढ़ साल तक सजा काटने के बाद हाई कोर्ट से बेल मिल गई। जिसके बाद 25 जनवरी 2023 को पता चला की जो सजा हुई थी उसे हाई कोर्ट ने बरकार रखा था। जिसके बाद से मृतक प्रकाश राठौर डेढ़ माह से फरार चल रहा था ।

 परिजनों से बताया की घर से डेढ़ माह पहले दिल्ली जाने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि प्रकाश राठौर जिसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है।

पुलिस इस मामले मे नहरिया बाबा हनुमान मंदिर मे लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी तलाश रही है। जिससे मौत किस वजह से हुई इसका खुलासा हो पाएगा। साथ एफएसएल की टीम भी मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.