ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 ‘ऑस्कर नॉमिनेशन 2022’ की घोषणा आज, कब और कहां होगा प्रसारित

कोरोना महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ ओटीटी पर, तो कुछ सिनेमाघरों में धमाल मचा रहीं हैं। ऐसे में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली फिल्मों की सूची जारी करने के लिए तैयार है। ऑस्कर नॉमिनेशन 2022 की घोषणा मंगलवार, 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स से लाइव की जाएगी। एमी पुरस्कार के लिए नामित एलिस रॉस और एमी पुरस्कार विजेता लेस्ली जॉर्डन इस शो को होस्ट करेंगे।

ऑस्कर नॉमिनेशन 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से की जाएगी। नामांकन Oscar.com और Oscar.org दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नामांकन को ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब सहित आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। कई फिल्म प्रेमी और पुरस्कार प्रेमी टेलीविजन पर ऑस्कर नामांकन देखना पसंद करते हैं। इसलिए ऑस्कर नॉमिनेशन की भी घोषणा टीवी के जरिए की जाएगी। दर्शक ऑस्कर नॉमिनेशन्स को 8 फरवरी, 2022 को दोपहर 1.30 बजे एबीसी पर देख सकेंगे। इसे एबीसी पर गुड मॉर्निंग अमेरिका के एक भाग के रूप में प्रसारित किया जाएगा। अकादमी ने अभी तक कोई स्पष्ट ऑर्डर जारी नहीं किया है। हालांकि, प्रथा के अनुसार, बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन की घोषणा सबसे अंत में की जाएगी। दोपहर 1:18 बजे इन नॉमिनेशन की होगी घोषणा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.