ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रवि तेजा की फिल्म ‘खिलाड़ी’का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘खिलाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और रोमांस का भी तड़का है। फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।  इस फिल्म के ट्रेलर में रवि तेजा की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है। ए स्टूडियो के सहयोग से पेन स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में रवि तेजा रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और डिंपल हयाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा कन्नड़ फिल्म के एक्टर अर्जुन सरजा और अनसूया भारद्वाज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दर्शक फिल्म को उसके शुद्धतम रूप में देखना पसंद कर रहे हैं। भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता के साथ फिल्म ‘खिलाड़ी’ का कंटेंट बेहद मनोरंजक है। इसलिए पेन स्टूडियोज ने इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया। खिलाड़ी (हिंदी) 11 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.