ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM शिवराज बोले- हर महीने बैंकों की क्लास लेता हूं, डंडा लेकर पीछे पड़ा हूं, तब जाकर 300 करोड़ रुपए का लोन खाते में डाले

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को लगभग 300 करोड़ रुपए के बैंक लोन का वितरण किया। सीएम शिवराज ने कहा- मैं हर महीने बैंकों की क्लास लेता हूं। उनसे पूछता हूं कि तुमने कितना पैसा दिया। स्व-सहायता समूह को बैंक लिंकेज मिला की नहीं। डंडा लेकर पीछे पड़ा हूं। तब जाकर आज 300 करोड़ रुपए बहनों के खाते में डाल रहे हैं। यह पैसा हर महीने डालते रहेंगे।

शिवराज ने कहा कि सरकार द्वारा ऋण की सुविधा दी जा रही है। उसकी सुविधा लो। साहूकारों से पैसा लेने की कोई जरूरत नहीं है। सूदखोरों के चक्कर में हमको नहीं पड़ना है। नहीं तो वो बर्बाद कर देते हैं। शिवराज ने कहा कि स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से कहा कि उन्हें चिंता नहीं करना है। उन्हें ब्याज की सब्सिडी भी देंगे। बैंकों से पैसा भी दिलाएंगे। तुम्हारे प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने में और पैकेजिंग करने में सहयोग देंगे। इसलिए पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और एक के बाद एक नया काम करती जाओ और अपनी आमदनी बढ़ाओ।

साहब कहते- घर में बैठ रोटी बना, मैं चुनाव लड़ रहा हूं…

शिवराज ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव होते देखा है, तभी से दिमाग में यह बात बैठ गई कि मां, बहन और बेटी के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव कार्य करना है। इसलिए पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम आदि चुनावों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए। यदि ऐसा नहीं करता तो क्या महिलाएं इतनी संख्या में सरपंच, मेयर,अध्यक्ष बनतीं। ऐसा नहीं करते तो साहब कहते घर में बैठ, चुनाव तो मैं लड़ रहा हूं। आज साहब प्रचार करते हैं और कहते हैं कि मेरी श्रीमति चुनाव लड़ रही हैं। यह बड़ा सामाजिक परिवर्तन है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.