ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टेस्ट सीरीज खत्म होते ही इस दिग्गज क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत में आज तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया से एक दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान रहे टिम पेन ने शुक्रवार को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. उन्होंने तस्मानिया के क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड फर्स्ट क्लास मैच होने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रहे टिम पेन ने अपने देश के लिए कुल 35 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने साल 2018 से लेकर 2021 तक 23 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी भी की. उन्हें साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंस जाने की वजह से स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था.

इस घटनाक्रम के बाद बाद टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वो 46वें कप्तान बने थे. हालांकि, टिम पेन ने साल 2021 में उस समय टेस्ट कप्तानी से अलविदा कह दिया था जब उनसे जुड़ा एक विवाद चर्चा में आ गया था. दरअसल, उन्होंने क्रिकेट तस्मानिया की एक पूर्व कर्मचारी को आपत्तिजनक मैसेज किए थे जिसके बाद बवाल बढ़ गया था.

टिम पेन ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के ग्राउंड में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. टिम ने अपने पूरे करियर में टेस्ट मैचों के दौरान 32.63 की औसत से रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 92 रन का रहा. पेन ने विकेट के पीछे 157 खिलाड़ियों के कैच लपके और स्टंप उड़ाए. इसके अलावा टिम पेन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 35 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.