ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दांतों के दर्द से लेकर पेट के रोग से दूर रखती है सुपारी, जानें सुपारी के फायदे

सुपारी का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल पान या गुटखे का आता है। लेकिन सुपारी का इस्तेमाल सिर्फ पान में डालने के लिए ही नहीं बल्कि पूजा-पाठ और कई रोगों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, सुपारी में मौजूद कई औषधीय गुण कई रोगों का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सुपारी से  क्या-क्या फायदे होते।

सेहत के लिए सुपारी के फायदे

मुंह के छाले- मुंह में छाले होने पर सुपारी का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके लिए आप सुपारी, नारियल और सोंठ का काढ़ा बनाकर गरारे कर सकते हैं। इसके अलावा मुंह में छाले होने पर सुपारी को कुछ देर मुंह में रखने से भी फायदा मिलता है। सुपारी और इलायची को जलाकर उसका पाउडर शहद में मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छालों पर लगाने से भी मुंह के छालों से राहत मिलती है।

पेट के कीड़े- पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए सुपारी का काढ़ा या सुपारी के फल का जूस पीने से फायदा मिलता है। इसके लिए हफ्ते में एक बार सुपारी का काढ़ा या इसके फल का जूस पिएं।

उल्टी- उल्टी की समस्या से परेशान हैं तो सुपारी, हल्दी और चीनी मिलाकर खाने से उल्टियां आनी बंद हो जाती हैं।

खुजली होगी दूर- अगर दाद, खुजली से परेशान रहते हैं तो सुपारी को घिसकर लगाने से फायदा मिलेगा। इसके अलावा तिल के तेल में सुपारी को घिसकर लगाने से खुजली की समस्या नहीं रहती है।

दांत में दर्द- दांत में दर्द से राहत पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल तो आपने कई बार किया होगा पर क्या आप जानते हैं सुपारी भी इस समस्या से राहत दिलाने का काम करती है। इसका प्रयोग करने के लिए जली हुई सुपारी के पाउडर को सीधे दांतों पर लगाएं। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.