ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 हमीदिया अस्पताल की सीजेरियन ओटी, लेबर रूम व वार्ड में मोबाइल प्रतिबंधित

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में रंगपंचमी पर जूनियर डाक्टर्स व स्टाफ नर्स द्वारा लेबर रूम में प्रसूता के सामने सेल्फी लिए जाने के मामले में प्रबंधन सख्त हो गया है। जिस तरह से लेबर रूम का बेपर्दा फोटो वायरल हुआ, उसके बाद अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में तीन दिन तक विचार करने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रसूती एवं स्त्री रोग विभाग के आपरेशन थियेटर (ओटी), लेबर रूम व वार्ड में मोबाइल फोन को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। अब विभाग की ओटी-लेबर रूम में मोबाइल फोन नहीं ले जाया जा सकेगा।
यह नियम अस्पताल में जूनियर्स-सीनियर्स डाक्टर, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए लागू रहेगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन अब इनके फोन को रखने के लिए अलग से काउंटर बनाएगा। जहां पर फोन को ड्यूटी के दौरान सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त महिला वार्ड में भी मोबाइल का उपयोग करने वालों पर अस्पताल प्रबंधन अंकुश लगवाएगा।
दूसरी ओटी में भी लागू होगा नियम

इसके बाद अब अस्पताल की दूसरी ओटी में भी अंदर मोबाइल फोन को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसे लेकर लंबे समय से चिकित्सकों में चर्चा चल रही है। हालांकि, मरीज की निजता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम करने का दावा चिकित्सक कर रहे हैं। इसके लिए मोबाइल जमा करने का काउंटर भी बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.