ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है और यह अब 75 डॉलर के नीचे आ गया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की गिरावट के 74.68 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड का कीमत 68.29 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दुनिया में मंदी की आशंका बढ़ने के कारण आई है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से भारत में कच्चे तेल की कीमत में उतार – चढ़ाव का कुछ खास असर नहीं हुआ है।

तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दाम जस के तस बने हुए हैं।

प्रतिदिन जारी होते हैं नए दाम

तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें डीलर कमीशन, केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स और ढुलाई की लागत को शामिल किया जाता है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

SMS के जरिए आप अपने शहर में आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, इसके लिए आपको 92249 92249 पर आरएसपी डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.