ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से यौन उत्पीड़न पीड़ितों का ब्योरा मांगा

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर उन यौन उत्पीड़न पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगी है, जिन्होंने उनसे सुरक्षा की मांग की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेने और प्रश्नावली की सूची भेजने के बाद नोटिस जारी किया गया। अधिकारी ने कहा ‎कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को उन पीड़ितों के बारे में विवरण देने के लिए नोटिस जारी किया है, जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में संपर्क किया था। पुलिस ने उनसे इन पीड़ितों का विवरण देने को कहा है, ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके। राहुल गांधी ने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था ‎कि एक विशेष मामले में मैंने एक लड़की (जिसके साथ दुष्कर्म हुआ था) से पूछा कि क्या हमें पुलिस को फोन करना चाहिए? उसने कहा पुलिस को मत बुलाओ, मुझे शर्म आएगी। नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने एक बयान में कहा ‎कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के संबंधों पर राहुल गांधी के सवालों से घबराई हुई सरकार अपनी पुलिस के पीछे छिप जाती है। भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन पूरे होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक नोटिस देकर उन महिलाओं का ब्योरा मांगा जो उनसे मिलीं और उत्पीड़न और हिंसा के बारे में बात की, जिनका उन्होंने सामना किया होगा। बयान में कहा गया है ‎कि हम कानून के अनुसार उचित समय पर नोटिस का जवाब देंगे। यह नोटिस सरकार की घबराहट और लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का एक और सबूत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.