ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जदयू सांसद ललन सिंह ने 5000 बच्चों के बीच किया विश्व मानक का निशुल्क हेलमेट वितरण

पटना/बाढ़ । अंतरराष्ट्रीय हेड इंजरी दिवस के अवसर पर आज सेंट जोसेफ स्कूल चर्च रोड वार्ड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने हेड इंजरी के प्रति जागरूकता हेतु 5000 बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच विश्व मानक का निशुल्क वितरण किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू के वरिष्ठ नेता बी के सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पटना के जिलाधिकारी, रूरल एसपी पटना, एसपी ट्रैफिक पटना, सिविल एसडीओ बाढ़ और एसपी बाढ़ समेत कई बड़े पदाधिकारी गण मौजूद रहे। वहीं मौके पर बी के सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ हमारे प्रदेश बिहार में हेड इंजरी से प्रत्येक वर्ष 5000 से भी अधिक लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसमें ज्यादा संख्या बच्चों की होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर आज अंतरराष्ट्रीय हेड इंजरी दिवस पर हमने इस कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं में हेलमेट के महत्त्व को अवगत कराने का काम किया है। बी के सिंह ने कहा कि हमने सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े या गरीब छात्र एवं उनके अभिभावकों के बीच 5000 हेलमेट वितरण माननीय सांसद श्री ललन सिंह के हाथों से किया जो या तो हेलमेट खरीद नहीं पाते या फिर इसके महत्व से अनजान हैं। उनके बीच आईसीआईसीआई लोंबार्ड के सौजन्य से निशुल्क हेलमेट वितरित किया गया। वहीं बी के सिंह ने जदयू सांसद ललन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि ललन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के विकास के लिए समर्पित भाव से प्रतिबद्ध हैं इस तरह के कार्यक्रम में उनका आना इस बात का जीवंत उदाहरण और संकल्प को दिखाता है। बी के सिंह ने बताया कि इंडियन हेड इंजरी फाउंडेशन के कमोडोर श्री रणवीर तलवार डॉ चित्रा हेम जोत और कंचन ने अपने फाउंडेशन के माध्यम से बिहार के लोगों के उत्थान के लिए जो कार्य किए हैं वह अभूतपूर्व हैं एवं उनके इस योगदान के लिए बिहार वासियों की ओर से आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.