ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिलसा में चार दिवसीय चैती छठ व्रत प्रारम्भ

हिलसा/ नालंदा। चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व चैती छठ व्रत हिलसा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार से प्रारम्भ हो गया।
चैती छठ को देखते हुए हिलसा नगर परिषद की ओर से हिलसा तालाब स्थित सूर्य मंदिर समेत हिलसा तालाब एवं अन्य मंदिरों को भव्य रुप से सजाया गया है। छठ वर्तियों के लिए गहरा तालाब में बैरिकेटिंग किया गया है ताकि कोई भी छठवर्ती गहरी पानी में जाने से बचे।
पुलिस-प्रशासन छठ वर्तियों के लिए किसी भी तरह का समस्या ना उत्पन्न हो,उसके लिए मुस्तैद नजर आ रहे है। महिला श्रद्धालुओं के लिए नगर परिषद द्वारा कपड़ा बदलने के लिए कॉटेज बनाया गया है। हिलसा तालाब में श्रद्धालुओं को बचाने नाव,स्टीमर एवं कई गोताखोर लगया गया है।
चैती छठ पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा छठ प्रसाद का ग्रहण किया जा रहा है। सारा हिलसा अनुमंडल क्षेत्र छठमय हो गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा सुधीर कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा कृष्ण मुरारी प्रसाद,मुख्य पार्षद धनंजय कुमार,थानाध्यक्ष गुलाम सरवर समेत अन्य पदाधिकारीगण छठ पर्व पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.