ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP 6 से 14 अप्रैल तक मनाएगी सामाजिक न्याय सप्ताह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संसदीय दल की बैठक में हाल ही में पूर्वोत्तर में हुए चुनावों में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका सम्मान किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू समेत भाजपा के कई सांसद मौजूद रहे।केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने सांसदों को निर्देश दिए हैं।

छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। हम 6 अप्रैल से 14 अप्रैल (बीआर अंबेडकर के जन्मदिन) सप्ताह को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएंगे।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी ने भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने को कहा है। उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का किसी भी माध्यम से प्रचार करने को कहा गया है।

भाजपा ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में से तीनों में अपनी सरकार बनाई है। त्रिपुरा में माणिक साहा के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी हैं, वहीं मेघालय और नगालैंड में भी भाजपा ने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है।मालूम हो कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की 180 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से कांग्रेस केवल पांच सीट ही जीत पाई है। इस जीत के साथ ही पीएम मोदी की एक बार फिर लोकप्रियता देखने को मिली। अब यह लोकप्रियता भाजपा के गैर-पारंपरिक गढ़ों के मतदाताओं को साधने में भी मददगार साबित हो रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.