ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल

बिजनौर जनपद में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां नूरपुर थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन शुगर मिल कार्य कर रहे मजदूरों पर बॉयलर का भारी पैनल गिर पड़ा। हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि कई घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां नूरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम चांगीपुर में निर्माणाधीन शुगर मिल में बॉयलर पर काम कर रहे मजदूरों पर भारी पैनल गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम चांगीपुर में बिंदल शुगर मिल का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य मे बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं। मंगलवार दोपहर बॉयलर के पास एक भारी-भरकम लोहे के पैनल पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे।

इस दौरान पैनल फिसलने से जनपद कुशीनगर के ग्राम मलुआ थाना अहिरौली निवासी उमेश विश्वकर्मा सहित तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पास में खड़ी क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकालकर मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उमेश विश्वकर्मा (41) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायल मजदूरों का उपचार चल रहा है।

मृतक के साले जुगनू ने बताया कि सोमवार को पैनल के नीचे लगी सपोर्ट को सुपरबाइजर तेजप्रताप ने कटवा दिया था। इसकी जानकारी मजदूरों को नही थी, जिससे यह हादसा हुआ। जुगनू की ओर से सुपरबाइजर तेजप्रताप व निर्माण कार्य मे लगी कुशवाह इंजीनियरिंग कंपनी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।

फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने मजदूर के परिजनों को सूचना दी। वहीं मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.