ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पोषण परामर्श केंद्र में मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बिहारशरीफ। पोषण अभियान के तहत 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं पोषण पखवाड़ा के तहत आज मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय ,अस्थावां में पोषण परामर्श केन्द्र का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख ,उप प्रमुख, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया। पोषण परामर्श केन्द्र पर बच्चों की ग्रोथ मोनिटरिंग की व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों का वज़न लिया गया।
इसके अलावा मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ,जिसमे स्थानीय श्री अन्न ( मिलेट ) से तैयार tricolor/rainbow/ट्रेडिशनल थाली का प्रदर्शन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूजा किरण द्वारा बताया गया कि सेविकाओ द्वारा तैयार ट्रेडिशनल थाली में मखाना की खीर ,पोष्टिक लड्डू ,मक्काकी रोटी,साग, सलाद ,पपीता का खीर,साबूदाना की खीर,मखाना की खीर एवं अन्य थाली। सभी थाली पोषक तत्वों से भरपुर है। सेविकाओ को अपने भोजन में मोटे अनाज के प्रयोग पर जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ साथ पोषण जागरूकता रथ भी रवाना किया गया ,जो सभी पंचायत में जागरुकता संदेशों को पहुंचाने का कार्य करेगा।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ,उप प्रमुख ,कार्यक्रम पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सरिता ,ज्योति, मनोरमा, सुमन ,प्रखंड परियोजना समन्वयक जितेंद्र कुमार ,लिपिक चंदन कुमार ,एवं सभी पंचायत से सेविकाएँ उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.