ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिला स्तरीय आनलाईन क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

जहानाबाद। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 25 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय आनलाईन क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रौशन आरा के नैतृत्व में किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता, 2022-23 में जहानाबाद जिले के चयनित 05 टीम के 10 छात्र प्रतिभागियों को जिला शिक्षा कार्यालय में पुरस्कृत किया गया। सभी छात्रों को 31मार्च को जिला शिक्षा कार्यालय में पुरस्कार के रूप में चेक, बैंग तथा मैडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय आॅनलजाईन क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता 2022-23 में ऋतिक रौशन, पुर्णिमा कुमारी, खुशी कुमारी, धनेश कुमार, दीपक कुमार, बब्लु कुमार, सुनील किशोर पाण्डेय, मृत्युंजय कुमार, अजीत कुमार और रिंकु कुमार को पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को चार हजार का चेक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को तीन हजार का चेक, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को दो हजार का चेक तथा अन्य प्रतिभागियों को एक-एक हजार का चेक दिया गया है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना श्री साकेत रंजन, संभाग प्रभारी, मोहम्मद मोजफ्फर हसैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.