पूर्व विधायक की निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया शोक प्रकट
कटिहार। जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक नीरज यादव का हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उनके निधन से काफी मर्माहत है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शोक प्रकट करते हुये कहा कि इनके निधन से कटिहार ने एक होनहार नेता को खो दिया है।पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार जिला वासी शोकाकुल है। आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के द्वारा अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले जाया गया। लेकिन स्थानीय अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के द्वारा तुरंत ही पूर्णिया स्थित मैक्स में भर्ती किया गया। इलाज के क्रम में संध्या में उनकी हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। इनके निधन से कटिहार जिला के लोग शोकाकूल हैं।