अरवल पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया
अरवल ! पुलिस अधीक्षक मो० क़ासिम के निर्देशानुसार कलेर थानाध्यक्ष पु.अ.नि संजीत सिंह के नेतृत्व में स.अ.नि. मनोज कुमार सिंह के द्वारा कलेर थाना सशस्त्र बल के सहयोग से NH-139 पर पहाड़पुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। वाहन जांच के क्रम में दाउदनगर के तरफ से आ रही एक टाटा 407 चार चक्का पिकअप भान जिसका रजिस्ट्रेशन नं०- BRO6G-3025 को रोका गया। उक्त वाहन के जांच के क्रम में देखा गया तो भारी मात्रा में अंगेजी शराब लदा हुआ पाया गया। पिकअप भान चालक एवं सह चालक को थाना पर लाया गया। पिकअप भान का विधिवत तलाशी ली गयी तो इसमें से 750ml का 360 बोतल, 375ml का 1320 बोतल, 180ml का 1440 बोतल ज़ब्त किया गया। कुल 115 कार्टून, 3120 बोतल में 1024.2 ली० अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस संबंध में कलेर थाना कांड सं0-48/23 एवं 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज किया गया है एवं गिरफ्तार चालक और सह चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। चालक रामू नायक हरियाणा निवासी है जबकि सह-चालक नरेश महतो मोतिहारी का निवासी है। इसके पास से दो एनड्रॉयड मोबाईल भी बरामद किया गया है।