ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मैट्रिक में सफल छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

मोतिहारी। कुमार तेजस्वी. शैल राज टिचिंग सेंटर विरती बाजार पर मैट्रिक एवं इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस क्रम में संस्थान के मैट्रिक के छात्र सत्यम कुमार सिंह रौल कोड-55343,रौल नम्बर 2300219यू.एम.एस.इनरवा फुलवार के द्वारा 451अंक प्राप्त किया जिसमें विशेष बात यह है कि इन्होंने गणित में 100में100अंक प्राप्त किया।सत्यम कुमार सिंह अपनी सफलता का श्रेय गणित शिक्षक राहुल मिश्रा एवं रौशन कुमार को दिया। संस्थान के इंटरमीडिएट की छात्रा मुस्कान कुमारी के द्वारा कला संकाय में 408अंक प्राप्त किया।जो अपनी सफलता का श्रेय संस्था के संचालक कुमार नितेश, एवं अरविंद कुमार तिवारी एवं अन्य शिक्षकों को दिया।
छात्रों ने अपनी सफलता को लेकर कोचिंग संस्थान के प्रति आभार प्रकट किया शैल राज कोचिंग से सफलता की लम्बी फेहरिस्त है जिस कड़ी में जानवी कुमारी409अंक , करिश्मा कुमारी404अंक,रिकेश्वर कुमार 380अंक,राणा रंजन 365अंक , प्रिया कुमारी365, सहित संस्था के सभी छात्र -छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुयें। संस्था के इस सफलता की चर्चा बनकटवा प्रखंड के सूदूर देहाती क्षेत्रों तक है । आज़ ‌के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बैंक आफ इंडिया बिरती बाजार वरिय प्रबंधक अजय आंनद शर्मा के द्वारा सत्यम कुमार सिंह को मोमेंटो मेडल तथा प्रमाण पत्र संग्रह पंजी लेखनी आदि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी सफल छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैंक आफ बड़ौदा के वरीय प्रबंधक सह अभिभावक गौरव कुमार (इलाहाबाद कुंडा) इंटर की छात्रा मुस्कान कुमारी को मोमेंटो मेडल आदि उपहार देकर सम्मानित किया।
वहीं सेवा निवृत्त उच्च माध्यमिक विद्यालय इनरवा फुलवार के प्राध्यापक श्री शिवनाथ प्रसाद व पैक्स प्रत्याशी श्री विनोद सिंह के द्वारा छात्रा जानवी कुमारी 442अंक को मोमेंटो एवं मेडल आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में संस्था के निदेशक कुमार नितेश सह निदेशक एवं प्रख्यात गणित शिक्षक राहुल मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि को लेखनी एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।
वहीं संस्था के शिक्षक अरविन्द कुमार तिवारी,अधीर कुमार, सुबोध कुमार एवं राज कुमार ठाकुर के द्वारा उपस्थित गणमान्य अभिभावकों को लेखनी एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर इनरवा फुलवार उच्च विद्यालय के प्राचार्य श्री वीरेन्द्र कुमार यादव यूं.एस.एम मजिरवा के प्रधान शिक्षक श्री अमित कुमार ,श्री जितेन्द्र कुमार जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन पूर्वी चंपारण सहित सैंकड़ों अभिभावक एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.