ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वीसी के माध्यम से एईएस की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी

जिले में एईएस, जेई पर राज्य की होगी पैनी नजर
टैग वाहन और प्रचार- प्रसार पर जोर
मुजफ्फरपुर। जिले में एईएस और जेई पर राज्य अपनी पैनी नजर रखेगी। इस संबंध में वीसी के माध्यम से राज्य पदाधिकारियों ने सीएस, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी, एमओआईसी और एईएस से जुड़े अन्य पदाधिकारियों के साथ एईएस की वर्तमान स्थिति के साथ प्रशिक्षण, बेड व प्रचार प्रसार की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि राज्य की तरफ से टैग वाहन, प्रशिक्षण और प्रचार प्रसार के साथ उपचार व्यवस्था पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिला स्तर से भी चमकी से निपटने के लिए चरणबद्ध कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत से पांच वाहनों के टैग के लिए एमओआईसी प्रयासरत है। इसके अलावे निजी वाहन से आने वाले लोगों को भी दूरी के हिसाब से भाड़ा देय होगा। न्यूनतम भाड़ा चार सौ मिलेगा। वहीं डॉ सतीश ने कहा कि एईएस की स्थिति से निपटने के लिए 16 प्रखंडों के 355 मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, आयुष चिकित्सक तथा 1193 एएनएम,जीएनएम को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं को ओआरएस के पैकेट और पारासिटामोल के सिरप तथा टैबलेट का भी वितरण पीएचसी के माध्यम से किया गया है। वहीं केयर इंडिया के नसीरूल होदा ने बताया कि कंट्रोल रूम के सोमवार से संचालन के बाद से एईएस के सभी प्रकार के कॉल के रिकॉर्ड का संधारण किया जाएगा। इसके अलावा एईएस या जेई संबंधित किसी भी प्रकार के कॉल आने के बाद तत्काल संबंधित प्रखंड के कंट्रोल रूम, जिला नोडल एईएस चिकित्सा पदाधिकारी एवं एसीओ एंबुलेंस को सूचित कर अविलंब उचित व्यवस्था एवं चिकित्सा उपलब्ध किया जाएगा। वहीं कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी कर्मियों को एईएस व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने एवं प्रत्येक पाली में अपनी फोटो ग्रुप में भेजेंगे। कॉल आने के बाद एईएस प्रभावित बच्चों का पुनः फोन फॉलो अप प्रतिदिन होगा। कंट्रोल रूम में कार्य करने वाले सभी लोगों की रोस्टर वाइज ड्यूटी का चार्ट रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.